दिबियापुर औरैया
दिनांक 14 जून 2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर एजूकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में 'मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान समारोह-2026' का आयोजन जनपद औरैया स्थित बुद्धा स्टडी सेंटर ,दिबियापुर पर किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रद्धेय सुनील कुमार, वरिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग एवं अति विशिष्ट अतिथि श्रद्धेय प्रेम प्रकाश जी सेवा निवृत्त महाप्रबंधक, सहकारी बैंक एवं श्रद्धेय शिव पाल जी कानपुर से रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य और थीम 'मिशन सेंट्रल यूनिवर्सिटी' रही। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश तथा उनके भविष्य निर्धारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देश के प्रतिष्ठित प्रोफेसरों द्वारा दी गई। इस विचार-विमर्श का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध समस्त संभावनाओं से अवगत कराना था, ताकि वे समय रहते इसका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्रद्धेय अमित कुमार जी ऑनलाइन रूप से जुड़े एवं छात्रों को उनके भविष्य निर्धारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं प्रोफेसर श्रद्धेय राविन्स दोहरे जी ने विस्तार से संस्था के कार्यक्रम मिशन सेंट्रल यूनिवर्सिटी/केंद्रीय विश्व विद्यालयों में प्रवेश की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। इस कार्यक्रम डॉ0 भीमराव अम्बेडकर एजूकेशनल सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय आनंद कुमार आर्य जी ने सबको ऑनलाइन संबोधित किया ।
इस सम्मान समारोह के लिए कुल 69 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसके सापेक्ष कुल 45 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र एवं पेन पेंसिल आदि का पाउच देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में जनपद में पंजीकृत छात्रों में से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं उनके परिवार के लिए अष्टांगिक मंगल कामना की गई । अंत में, कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जलपान के लिए आमंत्रित किया गया और साधुवाद ज्ञापित करने के साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा कार्यक्रम अध्यक्ष श्रद्धेय सुरेन्द्र बाबू जी गेल ने की । इस कार्यक्रम का संचालन इं0 धर्मेन्द्र कुमार, संस्थापक TEAM DBRAEG के द्वारा किया गया ।
अधिक जानकारी के लिए संस्था की वेबसाइट teamdbraeg.com का प्रयोग एवं संस्था के मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर 9511124445 अथवा ईमेल dbraegroup@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है ।