Menu
Logo

मेधावी छात्र छात्रा सम्मान कार्यक्रम

Published on 05 Jun 2026
मेधावी छात्र छात्रा सम्मान कार्यक्रम
दिनांक 31.05.2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशनल सोसाइटी एवं द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (शाखा जनपद हाथरस) के संयुक्त तत्वावधान में 'मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान समारोह-2026' का आयोजन सियाराम रिसॉर्ट, लहरा रोड, हाथरस पर किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रद्धेय रामरे राय टूडू सर एवं अति विशिष्ट अतिथि श्रद्धेय हमबीर सुचेता सिंह जी रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य और थीम 'मिशन सेंट्रल यूनिवर्सिटी' रही। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश तथा उनके भविष्य निर्धारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देश के प्रतिष्ठित प्रोफेसरों द्वारा दी गई। इस विचार-विमर्श का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध समस्त संभावनाओं से अवगत कराना था, ताकि वे समय रहते इसका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्रद्धेय अमित कुमार जी, प्रोफेसर श्रद्धेय रॉबिंस दोहरे जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय आनंद कुमार आर्य जी ने की।
इस सम्मान समारोह के लिए कुल 120 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें कक्षा 10वीं से कुल 72 एवं कक्षा 12वीं से कुल 27 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, जनपद एटा में कक्षा 10वीं में जिला टॉप (प्रथम स्थान) करने वाली मेधावी छात्रा श्रद्धेया शालिनी पुत्री श्री वीरेंद्र सिंह को भी संस्था द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया एवं छात्रा एवं उसकें परिवार के अष्टांगिक मंगल कामनाए की गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ताओं ने प्रेजेंटेशन (प्रस्तुतीकरण) के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर से संबंधित अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यावहारिक जानकारियां प्रदान कीं। अंत में, कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जलपान के लिए आमंत्रित किया गया और साधुवाद ज्ञापित करने के साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई । इस कार्यक्रम का संचालन श्रद्धेय राजेश बौद्ध, जिला अध्यक्ष ,दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं इं0 धर्मेन्द्र कुमार, संस्थापक TEAM DBRAEG के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
Back to Blogs
Footer