दिनांक 03 मई 2026 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मीडिया से जुड़े साथियों का सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से मीडिया साथियों द्वारा संस्था के विस्तार हेतु किए गए प्रचार प्रसार हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्रद्धेय सुशीम शास्त्री जी कानपुर रहे । संस्था द्वारा प्रेज़न्टैशन के माध्यम से संस्था के विस्तार में मीडिया के रोल एवं मीडिया से अपेक्षा की विस्तार से चर्चा की गई । इस अवसर आए हुए सभी मीडिया कर्मियों का संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र, डायरी पेन एवं कैलंडर आदि भेंट कर साधुवाद ज्ञापित किया गया था। इस अवसर पर अन्य क्षेत्रीय पत्रकार साथियों में श्रद्धेय अजय कुमार, श्रद्धेय आनंद कुशवाहा, श्रद्धेय राघवेंद्र सिंह, श्रद्धेय रामजी पोरवाल, श्रद्धेय पंकज राणावत, श्रद्धेय योगेंद्र प्रताप सिंह, श्रद्धेय सुभाष चंद्र राणा श्रद्धेय गुरदीप सिंह जी एवं मीडिया प्रभारी श्रद्धेय वीर सिंह आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे । सभी आगंतुकों को जलपान गृहण करने की अपील की के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई ।
Back to Blogs